छत्तीसगढ़

पुलिस लाइन में शस्त्र पूजा, IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से की फायरिंग

राजनांदगांव.

बुराई पर अच्छाई की विजय और असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक विजयादशमी के अवसर पर राजनांदगांव शहर के पुलिस लाईन में शस्त्र पूजन किया गया।

शस्त्र पूजन में जिले की एसपी अंकिता शर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारी और पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में मां दुर्गा की आराधना की गई। इस दौरान अंकिता शर्मा ने हर्ष फायर कर पूजा की परम्परा का निर्वाहन किया।

मां दुर्गा से की बुराई के खात्में की कामना
बता दें कि अपनी सालों पुरानी परम्परा का निर्वाह करते हुए विजय दशमी के अवसर पर शहर के पुलिस लाईन स्थित रक्षित केन्द्र में शस्त्रों की पूजा की गई। यहां पुलिस ने अपने सभी हथियारों को रखकर बुराई के खात्में और लोगों की सुरक्षा की शक्ति देने शक्ति की देवी मां दुर्गा से कामना की।

एसपी अंकिता शर्मा ने दी दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
देश-प्रदेश और लोगों की सुरक्षा के लिए उठाये जाने वाले शस्त्रों की पूजा के माध्यम से सुरक्षाबलों ने देश में शांति और भाईचारे की कामना की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी।

बंदूक चलाकर किया हर्ष फायर
दशहरा पर्व पर शस्त्रों की पूजा का विशेष महत्व है। इन शस्त्रों के माध्यम से ही प्रदेश में नक्सल रूपी रावण का खत्म हुआ है। इस अवसर पर हवन यज्ञ के दौरान बडी़ संख्या में पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने आहुति डाली, वहीं प्रसादी वितरण किया गया। शस्त्र पूजा के दौरान पुलिस अधीक्षक, सहित एएसपी, डीएसपी सहित अन्य अधिकारियों ने बंदूक चलाकर हर्ष फायर कर पूजा की परम्परा का निर्वाहन किया और वाहनों की पूजा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button